Iran Age of becoming Mother: ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को हमला बोल दिया था। इसके बाद ईऱान ने भी जवाब में हमला किया और फिर तब से अब यह युद्ध जारी है, जिसमें हजारों लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच खभर है कि अमेरिका, ईरान और क्षेत्रीय मध्यस्थों का एक समूह 45-दिनों के प्रस्तावित संघर्ष-विराम पर बातचीत कर रहा है। यह संघर्ष-विराम पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को स्थायी रूप से समाप्त करने का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। आइए इस बीच ईरान में लड़कियों की मां बनने की उम्र क्या है। इस बारे में जानते हैं।
ईरान में लड़कियां किस उम्र में बन जाती हैं मां? हकीकत जान पकड़ लेंगे कान
पहले तो ये जान लें कि ईरान में ईरानी नागरिक संहिता (Civil Code) के अनुच्छेद 1041 के तहत, लड़कियों के विवाह की कानूनी उम्र मात्र 13 वर्ष (और लड़कों के लिए 15 वर्ष) निर्धारित है। यहां चिंताजनक बात ये कि अगर पिता की सहमति हो और कोई सरकारी न्यायाधीश अनुमति दे दे तो लड़कियों का विवाह इससे भी कम उम्र में यानी 8 वर्ष और 9 माह (नौ चंद्र वर्ष) की उम्र में भी किया जा सकता है। अब बात ये कि लड़कियां वहां मां कब तक बन जाती हैं? क्या औसत रेट और फर्टिलिटी रेट के बारे में भी जानते हैं।
ईरान में लड़कियां किस उम्र में मां बनती हैं?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान में ज्यादातर महिलाएं 25 से 29 साल की उम्र के बीच अपने पहले बच्चे को जन्म दे देती हैं। ABP की रिपोर्ट में बताया गया कि करीब 87 प्रतिशत महिलाएं इसी एज ग्रुप में पहली बार मां बनती हैं। रिपोर्ट में Tehran Times के हवाले से बताया गया कि 2024 में ईरानी कैलेंडर वर्ष के पहले पांच महीनों में पहली बार मां बनने वाली महिलाओं की औसत उम्र 27.4 साल दर्ज की गई।
अब जहां 2025 के पहले पांच महीनों में यह औसत उम्र बढ़कर 27.7 साल हो गई। इसका अर्थ यह कि ईरान में पहली बार मां बनने वाले लड़कियों की उम्र में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। इसके पीछे शहरीकरण, शिक्षा और रोजगार जैसे कारक हो सकते हैं।
13 साल की उम्र में शादी और बच्चे लेट
वहीं, अगर कुल जन्मदर यानी फर्टिलिटी रेट की बात करें तो 2024 में ईरान का औसत फर्टिलिटी रेट 2.08 बच्चे प्रति महिला रहा। 2023 की तुलना में 2024 में फर्टिलिटी रेट में 22.77 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। इसके पीछे सरकार की नीतियां भी हो सकती हैं, जो ईरान में जन्मदर गिरावट को ठीक करने का प्रयास कर रही है।
ईरान में पहली बार मां बनने की उम्र आमतौर पर 27 से 28 साल बताई गई, लेकिन शादी जल्द हो जाती है। तो ऐसे में यह पता चलता है कि वहां किशोरावस्था में मातृत्व आम नहीं है, बल्कि लड़कियां परिवार की योजना कुछ वर्षों बाद करती हैं।
