होर्मुज खोलने के प्रस्ताव पर US के आधिकारिक जवाब का इंतजार, ईरान बोला-7 दिनों के रोडमैप पर US को करना है फैसला

शनिवार को ट्रंप ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया और कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है क्योंकि वह 'बुरी तरह हार रहा है।’ ट्रंप ने एक कॉलेज फुटबॉल मैच के लिए रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'वे समझौता करना चाहते हैं और मुझे लगता है कि यह ठीक है। मैं भी समझौता करना चाहता हूं।

Iran US War: युद्ध रोकने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के अपने 7 दिनों के रोडमैप पर ईरान ने प्रतिक्रिया दी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि इस प्रस्ताव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी के बारे में उसे पता है लेकिन अभी उसे अपने मध्यस्थकार के जरिए यूएस से आधिकारिक जवाब का इंतजार है। वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक सात दिनों के सीजफायर वाले ईरान के इस प्रस्ताव को अमेरिकी राष्ट्रपति ने खारिज कर दिया है।

Abbas Araghchi

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची।

'अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करने के लिए तैयार'

ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ईरान ने इस सप्ताह दिए एक प्रस्ताव में कहा था कि यदि अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी हटाता है, ईरानी तेल बिक्री पर लगे प्रतिबंधों को वापस लेता है और लेबनान को शामिल करते हुए संघर्ष विराम का पालन करता है, तो वह सात दिनों में जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करने के लिए तैयार है।

End of Feed