पायलटों की गुमशुदगी पर भिड़ंत, ईरान का बड़ा आरोप- 'हिरासत में हैं हमारे 3 पायलट'; कतर ने किया खारिज

ईरान ने कहा कि कतर इन पायलटों को न तो उनके परिवारों से बात करने दे रहा है और न ही ईरानी राजनयिकों को उनसे मिलने की अनुमति दे रहा है।

मध्य पूर्व में जारी क्षेत्रीय संघर्ष अब एक बेहद खतरनाक और जटिल मोड़ पर पहुंच गया है। शनिवार को क्षेत्र में तीन अलग-अलग मोर्चों पर तनाव चरम पर पहुंच गया। एक तरफ ईरान ने खाड़ी देश कतर पर अपने लापता लड़ाकू विमान चालकों को गुप्त हिरासत में रखने का संगीन आरोप लगाया है, तो दूसरी तरफ दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग ‘हॉर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) में व्यावसायिक जहाजों पर हमले जारी हैं। इसके अलावा, दक्षिण लेबनान में इजराइली हवाई हमलों ने 20 जून को हुए नाजुक युद्धविराम को लगभग ध्वस्त कर दिया है।

Iran airforce

ईरान का कतर पर बड़ा आरोप

कतर पर ईरान का बड़ा आरोप, हिरासत में हैं हमारे 3 पायलट

End of Feed