कब थमेगी पश्चिम एशियाई जंग? इधर कुवैत ने ईरानी हमलों पर की जवाबी कार्रवाई, उधर इजरायल ने बेरूत पर बरपाया कहर

Iran US Ceasefire: पश्चिम एशिया में जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। ईरान और अमेरिका, इजरायल और लेबनान के बीच जारी युद्धविराम के बावजूद हमलों की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं।

Iran US Ceasefire: ईरान-अमेरिका के बीच जारी नाजुक युद्धविराम के बीच रविवार तड़के कुवैत की सेना ने उसके हवाई क्षेत्र में दाखिल ड्रोन को मार गिराया। कुवैती रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने बताया कि शत्रु ड्रोन कुवैत के हवाई क्षेत्र में घुसे और सुरक्षाबलों ने 'स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार' जवाबी कार्रवाई की।

Israeli Strike in Berut

इजरायल ने बेरूत पर फिर बरपाया कहर (फोटो साभार: AI)

इधर, ईरान के पड़ोसी देश रोजाना तेहरान की ओर से होने वाले मिसाइल या फिर ड्रोन स्ट्राइक का दावा कर रहे हैं। उधर, इजरायल ने फिर लेबनान पर हमले तेज कर दिए हैं। हालिया हमलों में कई लोगों के मारे जाने की सूचना है।

End of Feed