Ayatollah Ali Khamenei Underground Bunker: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई तेहरान में बने एक स्पेशल अंडरग्राउंड शेल्टर (बंकर) में जा छिपे हैं। रिपोर्ट में सरकार के करीबी दो सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि वरिष्ठ सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों ने संभावित अमेरिकी हमले की आशंका को गंभीर खतरे के रूप में आंका है, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। इस बीच खामेनेई ने अपने एक बेटे को कार्यकारी कमान सौंप दी है।
अयातुल्ला अली खामेनेई तेहरान में बने एक स्पेशल अंडरग्राउंड शेल्टर (बंकर) में जा छिपे हैं: रिपोर्ट।(फोटो सोर्स: AP)
ईरान इंटरनेशनल रिपोर्ट के मुताबिक, इस अंडरग्राउंड में अत्याधिक सुविधाएं हैं। सुरक्षा के लिहाज से भी यह काफी सुरक्षित है। यह सुरंग इंटरकनेक्ट है यानी इसी सुरंग से तेहरान में मौजूद और कई सुरंग आपस में जुड़े हैं।
कौन संभाल रहा सुप्रीम लीडर की जिम्मेदारी?
ईरान सरकार के करीबी सूत्रों ने ईरान इंटरनेशनल को बताया कि अली खामेनेई की गैर मौजूदगी में उनका तीसरा बेटा बेटे मसूद खामेनेई सुप्रीम लीडर की दैनिक संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। फिलहाल मसूद खामेनेई ही ईरान की सरकार के साथ काम कर रहे हैं।
मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ रही अमेरिकी नौसेना
बता दें कि अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य तैनाती बड़ा दी है। USS Abraham Lincoln Carrier Strike Group फिलहाल हिंद महासागर में मौजूद है और इसके आने वाले दिनों में अरब सागर या फारस की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नई चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वह अमेरिकी युद्धपोतों को ईरानी क्षेत्र के करीब भेज रहे हैं।
ट्रंप ने क्या कहा?
गुरुवार को एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "हम ईरान पर नजर रख रहे हैं। आप जानते हैं कि एहतियात के तौर पर हमारे कई जहाज उस दिशा में जा रहे हैं। हमारा एक बड़ा बेड़ा उस दिशा में जा रहा है और हम देखेंगे कि क्या होता है। हमारी एक बड़ी सेना ईरान की ओर बढ़ रही है। मैं नहीं चाहता कि कुछ भी हो। हमारा एक विशाल बेड़ा उस दिशा में जा रहा है।"अमेरिका को जवाब देने के लिए ईरान तैयार: खामेनेई शासन
ईरान ने अब तक की सबसे कड़ी चेतावनी जारी की। रॉयटर्स से नाम न बताने की शर्त पर बात करते हुए एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, "यह सैन्य जमावड़ा - हमें उम्मीद है कि इसका उद्देश्य वास्तविक टकराव नहीं है, लेकिन हमारी सेना सबसे खराब स्थिति के लिए तैयार है। इसीलिए ईरान में हर तरफ हाई अलर्ट है।"
अधिकारी ने आगे कहा, "इस बार हम किसी भी हमले को - चाहे वह सीमित हो, असीमित हो, सर्जिकल हो, काइनेटिक हो, या जो भी वे इसे कहें - अपने खिलाफ एक पूर्ण युद्ध के रूप में लेंगे, और हम इसका निपटारा करने के लिए यथासंभव कठोर तरीके से जवाब देंगे।"
