Iran Internet Blackout: ईरान में आधी रात आगजनी और हिंसक प्रदर्शन, 50 शहरों में इंटरनेट ठप्प; पूरे देश का एयरस्पेस भी बंद

Iran Internet Blackout: ईरान में खामेनेई शासन के खिलाफ जनता का गुस्सा तेज़ होता जा रहा है। तेहरान समेत करीब 50 शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। हालात को काबू में करने के लिए सरकार ने कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है, जिसकी पुष्टि इंटरनेट मॉनिटरिंग ग्रुप नेटब्लॉक्स ने भी की है।

Iran Internet Blackout: ईरान में खामेनेई शासन के खिलाफ जनता का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से तेहरान सहित कई शहरों में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच गुरुवार रात सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई।

Untitled design (21)

ईरान में विरोध प्रदर्शन के बीच कई शहरों में इंटरनेट सेवा बंद।(फोटो सोर्स: AP)

सरकार के खिलाफ जारी जन प्रदर्शनों और नारेबाजी के बीच, गुरुवार को राजधानी और देश के कुछ अन्य क्षेत्रों में अधिकारियों ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी। तेहरान के कई सूत्रों ने बताया कि राजधानी में इंटरनेट ठप है। इंटरनेट मॉनिटरिंग ग्रुप नेटब्लॉक्स ने कहा कि लाइव डेटा से पता चला है कि कई सर्विस प्रोवाइडर्स में कनेक्टिविटी ठप हो गई है, जिससे देश में कई इलाके ऑफलाइन हो गए हैं।

End of Feed