'तन अच्छा तो मन अच्छा', श्रीलंका में गूंजा बागेश्वर सरकार का महामंत्र, वसुधैव कुटुंबकम्' और विश्व बंधुत्व की कामना के साथ दिया योग संदेश

International Yoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर श्रीलंका की यात्रा पर गए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने दुनिया को योग और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उन्होंने 'वसुधैव कुटुंबकम्' की भावना को दोहराते हुए पूरी दुनिया के निरोगी रहने की प्रार्थना की।

International Yoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham Sarkar) के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर हैं। इस खास मौके पर उन्होंने श्रीलंका की धरती से समस्त भारतवासियों और वैश्विक समुदाय को योग दिवस की बधाई दी। श्रीलंका में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में न केवल स्थानीय नागरिक, बल्कि श्रीलंका सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और वहां मौजूद भारतीय उच्चायोग के अफसर भी बागेश्वर सरकार के साथ इस योग संदेश का हिस्सा बने।

bageshwar Dham Sarkar

श्रीलंका की धरती से बागेश्वर सरकार का संदेश

अपने संबोधन में धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने योग के महत्व को बेहद सरल और व्यावहारिक अंदाज में दुनिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग योग को सिर्फ शारीरिक कसरत या कुछ कठिन आसन मान लेते हैं, जबकि असलियत में ऐसा नहीं है। योग का वास्तविक अर्थ 'जोड़ना' है। यह हमारी जीवात्मा को उस परमपिता परमात्मा से जोड़ने की एक अलौकिक व्यवस्था है। योग इंसानों के बीच जुड़ाव, मानवता और संस्कृतियों के मेल-मिलाप का सबसे बड़ा माध्यम है।

End of Feed