Indonesia Tragedy: जकार्ता में सात मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 22 की मौत; हादसे की जांच जारी

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मंगलवार को एक ऑफिस बिल्डिंग में आग लग गई।इसमें कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है।

हांगकांग के बाद अब इंडोनेशिया के जाकार्ता में एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना सामने आई है। यहां के केमायोरन इलाके में मंगलवार दोपहर एक सात मंजिला ऑफिस बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई।

जकार्ता में सात मंजिला बिल्डिंग में आग। (सांकेतिक तस्वीर)

जकार्ता में सात मंजिला बिल्डिंग में आग। (Photo Credit: UnSplash)

तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। इमारत से कम से कम 22 शव बरामद किए गए। इनमें सात पुरुष और 15 महिलाएं है। इनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। सभी शवों को पहचान के लिए पूर्वी जकार्ता के पुलिस अस्पताल ले जाया गया।

End of Feed