इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप; कम से कम 20 लोगों की मौत; कई इमारतें जमींदोज

इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में शनिवार तड़के 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। भूकंप के बाद मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को तटीय क्षेत्रों से ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया। हादसे में 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक शक्तिशाली और खतरनाक भूकंप आया है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई है। भूकंप के तुरंत बाद इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी (BMKG) ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आपदा में अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह लोग घायल हुए हैं और दो अन्य लापता बताए जा रहे हैं।

earthquake Indonesia Flores Island update

इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास आया खतरनाक भूकंप

समुद्र में आया उथला भूकंप, सुनामी की चेतावनी वापस

स्थानीय समयानुसार शनिवार सुबह 5:58 बजे पूर्व नुसा तेंगारा प्रांत के एंडे शहर से लगभग 68 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में भूकंप का केंद्र था। जिसकी गहराई मात्र 10 किलोमीटर थी। मुख्य झटके के बाद कई आफ्टरशॉक भी महसूस किए गए। इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान एजेंसी ने उथले समुद्री भूकंप को देखते हुए सुनामी की चेतावनी जारी की थी और लोगों से समुद्र तटों तथा नदियों के किनारे से दूर रहने का आग्रह किया था और तटीय इलाकों के लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी थी। हालांकि बाद में इंडोनेशिया की मौसम, जलवायु और भूभौतिकी एजेंसी ने समुद्र के स्तर में कोई खतरनाक बदलाव नहीं मिलने के बाद चेतावनी वापस ले ली।

End of Feed