ट्रंप की नई टैरिफ धमकी के बाद भारत का पलटवार, अमेरिका को दिखाया आईना, जानिए 10 बड़ी बातें

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद भारत ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी थी। लेकिन सोमवार को ट्रंप द्वारा रूस से तेल आयात को लेकर फिर से टैरिफ लगाने की धमकी के बाद भारत ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। जानिए पूरे मामले पर 10 बड़ी बाते।

India's Response To Trump: रूस से तेल आयात को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ की धमकी का भारत ने करार जवाब दिया है। भारत सरकार ने सोमवार को एक कड़े शब्दों वाला बयान जारी कर वाशिंगटन और यूरोपीय संघ के दोहरे रवैये पर सवाल उठाया। विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि भारत का तेल आयात राष्ट्रीय हितों और ऊर्जा सुरक्षा के मद्देनजर होता है और उसने पश्चिमी शक्तियों के अनुचित दबाव को खारिज कर दिया। यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के कुछ घंटों बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है और उसे बड़े मुनाफे के लिए खुले बाजार में बेच रहा है।

Modi - Trump

ट्रंप की धमकी के बाद भारत का सख्त जवाब (AP)

विदेश मंत्रालय ने क्या-क्या कहा

End of Feed