मालदीव से भारतीय सैनिकों की शुरू हुई वापसी, एक जत्था लौटा वापस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2024, 04:03 PM IST

India Maldives Conflict: पिछले साल सत्ता में आने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा था कि मालदीव की समुद्री सीमा पर गश्त के लिए तैनात किसी भी भारतीय सुरक्षाकर्मी को देश में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने 10 मई तक भारतीय सैनिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया था।

India Maldives Conflict: चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के अल्टीमेटम के बाद मालदीव से भारतीय सैनिकों की वापसी शुरू हो गई है। मंगलवार को स्थानीय मीडिया ने बताया कि राष्ट्रपति मुइज्जू के आदेश के बाद भारत ने अपने सैनिकों को वापस बुलाया शुरू कर दिया है। बता दें, राष्ट्रपति मुइज्जू ने 10 मई तक मालदीव में तैनात सभी भारतीय सैनिकों को वापस जाने का आदेश दिया था।

Mohammad Muizzu

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू

स्थानीय मिहारू न्यूजपेपर की रिपोर्ट के अनुसार अड्डू के सबसे दक्षिणी एटोल में तैनात 25 भारतीय सैन्य दलों ने 10 मार्च से पहले ही मालदीव छोड़ दिया था। सैनिकों की वापसी की आधिकारिक शुरुआत पर भारत और मालदीव दोनों ने सहमति व्यक्त की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि माले और नई दिल्ली के बीच बातचीत के बाद, दोनों पक्ष 10 मई तक देश से 89 भारतीय सैनिकों और उनके सहायक कर्मचारियों की वापसी को पूरा करने पर सहमत हुए थे।

End of Feed