US News : अमेरिका में फिर भारतीय मूल के छात्र की हत्‍या, लूट की कोशिश के बाद हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

US News : मूलरूप से केरल के कोल्लम जिले के रहने वाले छात्र का परिवार 30 साल पहले अमेरिका में रहने के लिए आया था। यहां पर पार्ट टाइम जॉब से लौटते वक्‍त छात्र से पहले लूट की कोशिश हुई और हमलवारों ने उसकी गोली मारकर हत्‍या कर दी।

US News : अमेरिका में पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया शहर में भारतीय मूल के 21 वर्षीय एक छात्र की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यूएई के अंग्रेजी अखबार खलीज टाइम्स का हवाला देते हुए समाचार एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि, मृतक छात्र का नाम जूड चाको था। वहीं, खलीज टाइम्स की मानें तो भारतीय छात्र को पर हमलावर उस समय हावी हो गए जब वह अपना सारा काम खत्‍म कर वापस लौट रहा था। बता दें कि, अमेरिका में इस साल ये दूसरी बार है जब किसी भारतीय छात्र पर हमला हुआ और उसकी मौत हो गई। इससे पहले मूलरूप से आंध्र प्रदेश के निवासी छात्र को निशाना बनाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया था।

​Philadelphia Murder Case, America Crime News, Indian origin student killed

भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्‍या।

केरल से अमेरिका आया था परिवार

रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र के माता-पिता केरल के कोल्लम जिले के निवासी थे। जहां से वे तकरीबन 30 साल पहले अमेरिका आ गए थे और यहीं पर रह रहे थे। जूड चाको ने अपनी पढ़ाई-लिखाई भी यहीं पर की। अभी भी वह छात्र था और आजीविका चलाने के लिए पार्ट-टाइम जॉब करता था। जब वह काम से लौट रहा था तो हमलवारों ने पहले उससे लूट की कोशिश की और फिर उस पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद वह लहूलुहान होकर उसी स्‍थान पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

पहले भी हो चुकी ऐसी घटना

इससे पहले 21 अप्रैल, 2023 को भी एक भारतीय मूल छात्र की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी। दरअसल, 24 वर्षीय छात्र साईश वीरा भारत के आंध्र प्रदेश का निवासी है और अमेरिका में एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। ये पेट्रोल पंप ओहियो में स्थित है। यहां पर जिस समय पर ड्यूटी पर तैनात ठीक उसी कुछ हमलवार आए उस पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया था, इस घटना में उसकी मौत हो गई थी।

End of Feed