America: पोस्तेंकिल में छुट्टी मनाने आया था भारतवंशी छात्र; बार्बरविले फॉल्स में डूबने से हुई मौत

Indian Student: अमेरिका के ट्राइन विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे एक भारतवंशी छात्र की एक झरने में डूबने से मौत हो गई। दूतावास ने कहा कि हम ट्राइन विश्वविद्यालय के छात्र साई सूर्या अविनाश की मौत से बहुत दुखी हैं, जो न्यूयॉर्क के अल्बानी में बार्बरविले फॉल्स में सात जुलाई को डूब गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतवंशी छात्र ट्राइन विश्वविद्यालय में कर रहा था पढ़ाई।
  • तेलंगाना का रहने वाला था भारतवंशी छात्र साई सूर्या अविनाश।
  • दूतावास ने भारतवंशी छात्र की मौत पर जताया दुख।

Indian Student: अमेरिका के ट्राइन विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे 25 वर्षीय एक भारतवंशी छात्र की न्यूयॉर्क राज्य के अल्बानी में एक झरने में डूबने से मौत हो गई। भारतवंशी छात्र का नाम साई सूर्या अविनाश बताया जा रहा है।

drowning

भारतवंशी की डूबने से हुई मौत

क्या है पूरा मामला?

साई सूर्या अविनाश गड्डे की सात जुलाई को यहां से करीब 240 किलोमीटर उत्तर में अल्बानी के बार्बरविले फॉल्स में डूबने से मौत हो गई। दूतावास ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''हम ट्राइन विश्वविद्यालय के छात्र साई सूर्या अविनाश की मौत से बहुत दुखी हैं, जो न्यूयॉर्क के अल्बानी में बार्बरविले फॉल्स में सात जुलाई को डूब गया।''

End of Feed