यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर फंसे 13 भारतीय नाविक,ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच मदद की गुहार

25 जुलाई को एमवी एजीएन रैगनार (MV AGN Ragnar) नामक व्यापारी जहाज पर हुए हमले के समय चार भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से दो सुरक्षित हैं, जबकि दो अब भी लापता हैं।

ओडेशा बंदरगाह के पास मालवाहक जहाज पर हमले के बाद यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह से एक और डराने वाली खबर सामने आई है। यहां बंदरगाह पर खड़े मालवाहक जहाज पर 13 भारतीय नाविक मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच फंसे हुए हैं। जिस मालवाहक जहाज पर ये लोग फंसे हैं उसका नाम एम.वी. अमीर1 (M.V. Amir1) है। इन गंभीर हालातों को देखते हुए फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) ने उनकी सुरक्षा और जल्द स्वदेश वापसी के लिए केंद्र सरकार, जहाज मालिकों और संबंधित अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है।

यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर फंसे 13 भारतीय नाविक।

यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर फंसे 13 भारतीय नाविक। (फोटो- वीडियो ग्रैब)

एफएसयूआई के मुताबिक, जंग जैसे हालातों में फंसे इस जहाज पर कुल 15 चालक दल के सदस्य मौजूद हैं, इनमें 13 भारतीय हैं। यूनियन ने कहा कि जहाज के आसपास लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले हो रहे हैं, जिससे चालक दल के सदस्य हर समय हमले की आशंका के बीच भय के माहौल में रहने को मजबूर हैं।

End of Feed