अमेरिका में भारतीय मूल की गूगल इंजीनियर की हत्या, बेटा गंभीर रूप से घायल, पति गिरफ्तार

घर के अंदर, अधिकारियों को 57 वर्षीय शीतल व्रेजियन गोली लगने से घायल मिलीं। उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। दंपति का बेटा, जेसन व्रेजियन, घर के बाहर गोली लगने से घायल मिला।

Indian-origin Google techie Murder: अमेरिका के जॉर्जिया में घरेलू विवाद के दौरान एक शख्स ने अपनी भारतीय मूल की पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी गूगल में वरिष्ठ इंजीनियर थीं। पति ने उसकी हत्या करने करने के बाद बेटे को भी घायल कर दिया। हत्या के आरोप में पुलिस ने 56 वर्षीय पति को गिरफ्तार किया है। फॉक्स न्यूज के अनुसार, गोलीबारी मंगलवार रात को कॉब काउंटी स्थित दंपति के घर पर हुई। पुलिस अधिकारियों को दंपति का बेटा, जेसन व्रेजियन, घर के बाहर गोली लगने से घायल मिला। उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अधिकारियों ने उसकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Indian techie sheetal

शीतल व्रेजियन (Image: Aspen Policy Academy)

घर के अंदर, अधिकारियों को 57 वर्षीय शीतल व्रेजियन गोली लगने से घायल मिलीं। उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। जांचकर्ताओं द्वारा घटनास्थल की छानबीन करने के दौरान पुलिस ने कई घंटों तक इलाके को घेर लिया। पुलिस ने बताया कि शीतल के पति, किर्क व्रेजियन को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

End of Feed