अमेरिका में एक और भारतीय बना हिंसा का शिकार, ब्रूकलिन में पिज्जा डिलीवरी करने वाले गुरदीप सिंह की गोली मारकर हत्या

मृतक गुरदीप सिंह न्यूयॉर्क के क्वींस में रहता था और परिवार के अनुसार, उसने नौ साल पहले 2017 में अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश किया था। गुरदीप सिंह कई गोली लगने के घावों के साथ मिले।

अमेरिका में न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में गोलीबारी की घटना में गुरदीप सिंह नामक एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह मृतक के परिवार के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। इस घटना के बाद गुरप्रीत के परिवार और गांव में शोक व्याप्त है। परिवार ने भारत सरकार से दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है।

US Crime

न्यूयॉर्क में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या

9 साल पहले 2017 में अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश किया था

End of Feed