Red Sea Attack: लाल सागर में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला,समुद्र में डूबा 'फैजे नूरे ओलिया'; सभी 13 भारतीय नाविक सुरक्षित

यमन के तट के पास लाल सागर में मंगलवार को भारतीय झंडे वाले एक वाणिज्यिक जहाज MSV Faize Noore Oliya पर हमला हुआ। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि जहाज पर सवार सभी 13 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच यमन के तट के पास लाल सागर में मंगलवार को एक भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला हुआ है। यहां किसी अज्ञात प्रोजेक्टाइल ने एक वाणिज्यिक जहाज MSV Faize Noore Oliya पर हमला किया। इसके चलते जहाज डूब गया। हालांकि यमनी नौसैन्य बलों ने राहत अभियान चलाते हुए जहाज पर सवार सभी 14 चालक दल के सदस्यों को बचा लिया। इनमें 13 भारतीय और एक यमनी सदस्य था। विदेश मंत्रालय ने इस हमले की निंदा की है।

लाल सागर में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला

लाल सागर में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला File Image

विस्फोटकों से भरी एक नाव के जरिए बनाया कार्गो को निशाना

यमन की सरकारी समर्थित नेशनल रेजिस्टेंस फोर्स (NRF) के अनुसार हमला हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले होदेदाह बंदरगाह से करीब 13 समुद्री मील दक्षिण में हुआ। एनआरएफ का दावा है कि हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी एक नाव के जरिए कार्गो पोत को निशाना बनाया। धमाके के बाद जहाज को इतना नुकसान पहुंचा कि वह कुछ ही देर में समुद्र में समा गया। हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी को लेकर हूती विद्रोहियों की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

End of Feed