Indian Embassy in Doha : दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने वहां मौजूद अपने नागरिकों से अपील की है। दूतावास ने भारतीय समुदाय से कतरी प्राधिकरणों द्वारा आधिकारिक चैनलों के माध्यम से जारी समाचार और निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। निवासियों से आग्रह है कि वे केवल सत्यापित और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। दूतावास के मुताबिक कतर के आंतरिक मंत्रालय ने सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घर के अंदर और सुरक्षित, बंद स्थानों में रहने के महत्व पर जोर दिया है।
कतर का हवाई क्षेत्र फिलहाल बंद है।
कतरी हवाई क्षेत्र फिलहाल बंद है
निवासियों को अत्यंत आवश्यक स्थिति को छोड़कर बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। सभी भारतीय नागरिकों से इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया जाता है। कतर ने पुष्टि की है कि कतरी हवाई क्षेत्र फिलहाल बंद है। इसे देखते हुए हमाद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर संचालन फिलहाल बंद है। हवाई क्षेत्र के सुरक्षित रूप से पुनः खुलने की घोषणा के बाद ही संचालन फिर से शुरू होगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे हवाई अड्डे पर न जाएं और नवीनतम अपडेट के लिए अपनी-अपनी एयरलाइंस से संपर्क करें।
दुबई हमलों में 40 से ज्यादा US सैनिक मारे गए - IRGC
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दुबई में US सैनिकों पर ड्रोन-मिसाइल हमले की घोषणा की है। IRGC ने फील्ड रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि टारगेट पर 160 से ज्यादा US सैनिक थे। इस बीच जॉर्डन में US एम्बेसी ने कुछ समय के लिए स्टाफ को निकाला। जॉर्डन में यूएस एम्बेसी ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि सभी स्टाफ खतरे के कारण अम्मान में एम्बेसी कंपाउंड से कुछ समय के लिए निकल गए हैं। जॉर्डन में यूएस एम्बेसी की वेबसाइट पर दिए गए बयान के मुताबिक, सभी कर्मचारियों को वहां से निकलने का निर्देश दिया गया था।
बहरीन ने दर्जनों मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया
बहरीन जहां यूएस नेवी के पांचवां फ्लीट है, ने कहा है कि उसने दर्जनों ईरानी मिसाइलों और अटैक ड्रोन को इंटरसेप्ट किया, और कम से कम एक व्यक्ति मारा गया। यह तब हुआ जब रविवार देर रात मनामा सिटी में सलमान पोर्ट के पास एक मैरीटाइम फैसिलिटी में लगी आग पर काबू पाने के लिए फायरफाइटर्स पहुंचे। इजराइल और यूनाइटेड स्टेट्स ने सोमवार को ईरान पर हमला जारी रखा।
