'परमाणु धमकी को बर्दाश्त नहीं करेगा भारत'; राजनाथ सिंह ने दक्षिण कोरिया से दे दी पाकिस्तान को चेतावनी

भारत और दक्षिण कोरिया ने रक्षा साइबरस्पेस क्षेत्र और सैन्य प्रशिक्षण में सहयोग बढ़ाने के लिए बुधवार को महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दक्षिण कोरिया दौरे के दौरान पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत किसी भी प्रकार की परमाणु धमकी को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत अपनी ‘पहले प्रयोग न करने’ (No First Use) की परमाणु नीति पर कायम है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोई भारत के संयम को उसकी कमजोरी समझे।

राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह

दरअसल, भारत और साउथ कोरिया ने बुधवार को रक्षा साइबरस्पेस, सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा उद्योग सहयोग को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। यह समझौते राजनाथ सिंह और दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री एह्न ग्यू-बैक के बीच सियोल में हुई व्यापक वार्ता के बाद हुए।

End of Feed