'कश्मीर हमारा था, है और रहेगा', यूएन में भारत ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, बोला- इस्लामाबाद में 'फॉर्म 47' वाली सरकार

India Slams Pakistan UN: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए उसकी कठपुतली सरकार और सैन्य तानाशाही का पर्दाफाश किया। भारतीय राजनयिक भाविका मंगलानंदन ने कहा कि पाकिस्तान की 'तथाकथित' असैन्य सरकारें सेना की कृपा पर टिकी हैं।

India Slams Pakistan UN: संयुक्त राष्ट्र (UN) के मंच पर भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान की चालबाजी को नाकाम करते हुए उसे कड़ा आईना दिखाया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति की बैठक के दौरान जब पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने हमेशा की तरह जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने की कोशिश की, तो भारत ने 'जवाब देने के अधिकार' (Right of Reply) का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी।

India Slams Pakistan UN

UN में भारत का पाकिस्तान पर प्रचंड प्रहार (फाइल फोटो)

पीटीआई भाषा के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव भाविका मंगलानंदन ने पाकिस्तान पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान में तथाकथित नागरिक सरकारें अपनी सेना के इशारों और रहमोकरम पर चलती हैं। यही वजह है कि वहां कोई भी चुनी हुई सरकार अपना कार्यकाल तक पूरा नहीं कर पाती। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का उदाहरण देते हुए कहा कि एक पूर्व पीएम जेल में बंद हैं और उनकी सेहत बिगड़ रही है, जबकि उनकी पार्टी को चुनाव तक नहीं लड़ने दिया गया।

End of Feed