वेनेजुएला को रौंदने वाले ट्रंप ने फिर अलापा पुराना राग, कहा- मैंने रुकवाया भारत-पाक युद्ध, करोड़ों लोगों की चली जाती जान

उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ये ऐसे युद्ध थे जो खत्म नहीं हो रहे थे-कंबोडिया और थाईलैंड वर्षों से लड़ रहे थे, कोसोवो और सर्बिया, कांगो और रवांडा। पाकिस्तान और भारत- वे सच में एक-दूसरे से लड़ रहे थे। आठ विमान गिराए गए। मेरे हिसाब से वे परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहे थे।

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का पुराना राग अलापा है। वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति मादुरो का अपहरण करवाने और ग्रीनलैंड पर कब्जे की बात कहने वाले ट्रंप ने कहा कि उनके कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धियों में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष समाप्त कराना भी शामिल है। ट्रंप ने कहा कि उनके विचार से दोनों देश परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहे थे और उन्होंने इस युद्ध को रोककर लाखों लोगों की जान बचाई। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने 10 महीनों में आठ ऐसे युद्ध खत्म कराए जो थम नहीं रहे थे।

Donald Trump

ट्रंप ने फिर किया 8 युद्ध रुकवाने का दावा

दावा- परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहे थे भारत-पाकिस्तान

उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ये ऐसे युद्ध थे जो खत्म नहीं हो रहे थे-कंबोडिया और थाईलैंड वर्षों से लड़ रहे थे, कोसोवो और सर्बिया, कांगो और रवांडा। पाकिस्तान और भारत- वे सच में एक-दूसरे से लड़ रहे थे। आठ विमान गिराए गए। मेरे हिसाब से वे परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहे थे। ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस के संवाददाता सम्मेलन कक्ष में कहा कि पिछले साल वाशिंगटन में उनसे मिलने आए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप ने एक करोड़ लोगों की जान बचाई और शायद उससे भी कहीं ज्यादा। वे दोनों परमाणु देश हैं।

End of Feed