6G की रेस में भारत की बड़ी एंट्री, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलाया हाथ, G20 बैठक में बनी सहमति

भारत अमेरिका और 24 अन्य देशों के साथ वैश्विक 6G पहल में शामिल हो गया है। इसका उद्देश्य अगली पीढ़ी के टेलीकॉम नेटवर्क को सुरक्षित, प्रतिस्पर्धी और इनोवेशन आधारित बनाना है।

भारत अगली पीढ़ी के 6G दूरसंचार नेटवर्क के विकास और विस्तार को दिशा देने के लिए एक बड़े वैश्विक गठबंधन में शामिल हो गया है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने सोमवार को घोषणा की कि भारत ने अमेरिका और 24 अन्य देशों के साथ मिलकर नेक्स्ट-जेनरेशन नेटवर्क पहल पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते को G20 इनोवेशन मिनिस्टीरियल बैठक के इतर अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक और भारत के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के बीच हुई द्विपक्षीय बातचीत के बाद अंतिम रूप दिया गया।

G20 Innovation Ministers meeting

अमेरिका समेत 24 देशों के साथ ग्लोबल 6G अलायंस में शामिल हुआ भारत (Photo: X/CommerceGov)

सुरक्षा, नवाचार और प्रतिस्पर्धा पर जोर

अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक और भारतीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के बीच 6G के भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। भारत, अमेरिका और 24 अन्य देशों का यह संयुक्त प्रयास यह सुनिश्चित करेगा कि 6G नेटवर्क साझा सुरक्षा हितों के अनुकूल हो, देशों की प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करे और नवाचार (इनोवेशन) को गति दे।

End of Feed