'इस्लामोफोबिया की मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने में हमारा पड़ोसी एक्सपर्ट', भारत ने UN में पाक पर किया पलटवार, काबुल हमले पर लताड़ा

India-Pakistan News: संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, पर्वथनेनी हरीश ने स्वार्थी उद्देश्यों के लिए धार्मिक पहचान के बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता जताई। हरीश ने भारत के पश्चिमी पड़ोस में हो रहे अत्याचारों पर भी प्रकाश डाला।

India in UN: भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में, रमजान के महीने के दौरान पड़ोसी देश अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमलों की कड़ी निंदा की, और साथ ही भारत के खिलाफ इस्लामाबाद के झूठे आरोपों का भी जोरदार जवाब दिया। देश के स्थायी प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र में इस बढ़ती प्रवृत्ति और इसके खतरों की ओर भी ध्यान दिलाया कि कैसे धार्मिक पहचान को हथियार बनाया जा रहा है और कैसे राज्य तथा गैर-राज्य दोनों तरह के तत्व अपने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थों को साधने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

भारत ने UN में पाक पर किया पलटवार, काबुल हमले पर लताड़ा

भारत ने UN में पाक पर किया पलटवार, काबुल हमले पर लताड़ा

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, पर्वथनेनी हरीश ने स्वार्थी उद्देश्यों के लिए धार्मिक पहचान के बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, 'मैं इस बात पर जोर देता हूं कि संयुक्त राष्ट्र के लिए यह जरूरी है कि वह धार्मिक पहचान को हथियार बनाने और संकीर्ण राजनीतिक हितों को साधने के लिए उसका इस्तेमाल करने के बढ़ते चलन और खतरों पर ध्यान दे।

End of Feed