डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ वॉर की चपेट में भारत, US ने 2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का किया ऐलान; कई और देशों की भी बढ़ेगी टेंशन

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो देश हम पर जितना टैरिफ लगाएगा, हम उसपर उतना टैरिफ लगाएंगे। इस दौरान ट्रंप ने भारत और चीन का भी जिक्र किया। ट्रम्प ने विशेष रूप से ऑटोमोबाइल आयात पर भारत के टैरिफ पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत हमसे 100% से अधिक ऑटो टैरिफ वसूलता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार (स्थानीय समय) को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए भारत के आयात शुल्क पर निशाना साधा। ट्रम्प ने विशेष रूप से ऑटोमोबाइल आयात पर भारत के टैरिफ पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत हमसे 100% से अधिक ऑटो टैरिफ वसूलता है। अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा कि पारस्परिक कर 2 अप्रैल से लागू होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका को पृथ्वी पर लगभग हर देश ने दशकों से लूटा है और उन्होंने अब ऐसा नहीं होने देने की कसम खाई।

Donald Trump

ट्रंप ने 2 अप्रैल से भारत के खिलाफ जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की

ट्रंप ने भारत और चीन द्वारा उच्च शुल्क लगाए जाने की आलोचना की

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन सहित अन्य देशों द्वारा उच्च शुल्क लगाए जाने की आलोचना की और इसे बेहद अनुचित करार दिया। ट्रंप ने साथ ही घोषणा की कि अगले महीने से जवाबी शुल्क लगाए जाएंगे। राष्ट्रपति ने जवाबी शुल्क को लेकर अपना पक्ष रखा और कहा कि ये 2 अप्रैल से लगाए जाएंगे। वह अन्य देशों से आयात पर वही शुल्क लगाना चाहते हैं, जो वे देश अमेरिका से होने वाले निर्यात पर लगाते हैं। ट्रंप ने मंगलवार रात कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि अन्य देशों ने दशकों से हमारे खिलाफ शुल्क लगाए हैं और अब हमारी बारी है कि हम उन देशों के खिलाफ इसका इस्तेमाल करें।

End of Feed