दुनिया

कौन है 13 साल के डीजे डेनियल, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बनाया सीक्रेट सर्विस एजेंट

Who is DJ Daniel: ट्रंप ने 13 साल के बच्चे को सीक्रेट सर्विस का एजेंट बनाए जाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि आज रात, डीजे, हम आपको सबसे बड़ा सम्मान देने जा रहे हैं। मैंने अमेरिकी सीक्रेट सर्विस डायरेक्टर शॉन करन से कहा है कि आपको आधिकारिक एजेंट बनाएं।

Image

ट्रंप ने 13 साल के बच्चे को सीक्रेट सर्विस का एजेंट बनाए जाने का किया ऐलान

Photo : Twitter

Who is DJ Daniel: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को मंगलवार रात (स्थानीय समयानुसार) संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पारस्परिक टैरिफ से लेकर अमेरिका में गोल्डन एज की वापसी तक का जिक्र किया। इस दौरान ट्रंप ने 13 साल के बच्चे को सीक्रेट सर्विस का एजेंट बनाए जाने का ऐलान भी किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए 13 साल के बच्चे डीजे डेनियल का जिक्र किया। उन्होंने 13 वर्षीय डीजे डेनियल को सीक्रेट सर्विस एजेंट बनाने का फैसला किया।

डीजे हम आपको सबसे बड़ा सम्मान देने जा रहे हैं- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि आज रात, डीजे, हम आपको सबसे बड़ा सम्मान देने जा रहे हैं। मैंने अमेरिकी सीक्रेट सर्विस डायरेक्टर शॉन करन से कहा है कि आपको आधिकारिक एजेंट बनाएं। राष्ट्रपति ट्रंप के ऐलान के बाद अमेरिकी कांग्रेस तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। इस दौरान डीजे डेनियल भी कांग्रेस में मौजूद था, ट्रंप के ऐलान के बाद उसे गोद में उठा लिया गया। दरअसल, डीजे डेनियल कैंसर सर्वाइवर है। ट्रंप ने बताया कि डीजे हमेशा पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखता था। डॉक्टर ने बताया था कि डीजे के पास सिर्फ पांच महीने का ही समय है, मगर मुश्किलों के बावजूद वह लड़ा और आज इस बात को छह साल बीत गए हैं।

इस खास अवसर पर उनकी पत्नी मेलानिया ने स्पेशल गेस्ट को आमंत्रित किया था। जिनमें फायर फाइटर फैमिली, बंधक बनाए गए अमेरिकी टीचर समेत कई लोग शामिल है। अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ने पिछले साल गोलीबारी करने के आरोपी द्वारा मारे गए एक फायर फाइटर के परिवार, रूसी सरकार द्वारा बंधक बनाए गए एक अमेरिकी टीचर और एक अवैध प्रवासी के हमले में मारी गई युवा नर्सिंग स्टूडेंट की फैमिली लैकेन रिले को भी आमंत्रित किया था। ये राष्ट्रपति ट्रंप के संबोधन के दौरान कांग्रेस में मौजूद रहे।

अमेरिका का सुनहरा दौर शुरू हो रहा है- डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने अमेरिका फर्स्ट की नीति पर चलते रहने का दावा किया। कहा कि छह हफ्ते पहले, मैंने इस कैपिटल के गुंबद के नीचे खड़े होकर कहा था कि अमेरिका का सुनहरा दौर शुरू हो रहा है। तब से लेकर अब तक, हमने तीव्र गति से बिना रुके काम किया है, ताकि देश के इतिहास का सबसे कामयाब और शानदार दौर लाया जा सके। पिछले 43 दिनों में जो हमने काम किया है, वह कई सरकारें कई साल में नहीं कर पाईं। अमेरिका वापस आ गया है। यह तो बस शुरुआत है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article