PM मोदी के नेतृत्व में एक दशक से भी कम समय में बदल गया है भारत, अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी की रिपोर्ट

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 31, 2023, 03:20 PM IST

अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बदल गया है।

India Has changed : भारत में लगातार हो रहे बदलाव और विकास कार्यक्रमों को दुनिया भी स्वीकर करने लगी है। चाहे बात आर्थिक तरक्की की हो या आधुनिक संसद निर्माण, एक्सप्रेस वे निर्माण और सेमी हाई स्पीड ट्रेन नेटवर्क बढ़ने की हो, भारत अब विकसित दुनिया से होड़ लेने को तैयार दिख रहा है। भारत की तरक्की पर विदेशों की बड़ी कंपनियां भी मुहर लगाने लगी हैं।

अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बदल गया है। आज भारत विश्व व्यवस्था में एक स्थान हासिल करने की ओर अग्रसर है। रिपोर्ट में कहा है कि आज भारत एशिया और वैश्विक वृद्धि में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को तैयार है।

End of Feed