भारत और गुयाना ने 10 समझौतों पर किए हस्ताक्षर, जानें इनमें क्या-क्या शामिल

India and Guyana signed 10 agreements: पीएम मोदी और गुयाना के प्रेसिडेंट मोहम्मद इरफान अली ने दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक वार्ता की। इसके साथ ही भारत और गुयाना ने रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, फार्मा और कृषि के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। भारत और गुयाना ने 10 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

PM Modi in Guyana: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के बीच बुधवार को वार्ता के बाद भारत और गुयाना ने हाइड्रोकार्बन, डिजिटल भुगतान व्यवस्था, फार्मास्यूटिकल और रक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 10 समझौते पर हस्ताक्षर किये।

India and Guyana signed 10 agreements

भारत और गुयाना ने 10 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

भारत और गुयाना के बीच हुए ये महत्वपूर्ण समझौते

मोदी ने अपने मीडिया वक्तव्य में कहा कि गुयाना, भारत की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और इस क्षेत्र में दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी के लिए एक रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने लगभग 24 वर्ष पहले एक आम व्यक्ति के रूप में इस दक्षिण अमेरिकी देश की अपनी यात्रा को याद करते हुए कहा, '56 वर्षों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना यात्रा हमारे संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। गुयाना के साथ मेरा गहरा व्यक्तिगत संबंध रहा है।'

End of Feed