आतंकवाद पर PAK को दुनिया में बेनकाब कर रहा भारत, कुवैत में पांडा का शिष्टमंडल तो गुयाना में थरूर ने बोला हमला

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की घोषणा करने में एकजुट है।’ उन्होंने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। थरूर ने कहा कि पहलगाम हमलों के बाद अब एक नया मानदंड बनने जा रहा है कि पाकिस्तान में बैठा कोई भी व्यक्ति यह सोचने की जुर्रत नहीं करेगा।

All Party Delegations : आतंकवाद पर भारत ने पाकिस्तान को दुनिया भर में लगातार बेनकाब कर रहा है। अलग-अलग देशों की यात्रा कर रहे भारत के सर्वदलीय शिष्टमंडलों ने बताया है कि पाकिस्तान में चल रहे आतंकवाद का शिकार केवल ही नहीं विश्व के तमाम देश हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर की अगुवाई वाला शिष्टमंडल अमेरिका के बाद गुयाना तो भाजपा सांसद वैजयंत पांड्या का प्रतिनिधिमंडल कुवैत पहुंचा है। रविवार को थरूर के शिष्टमंडल ने गुयाना के उप राष्ट्रपति भारत जगदेव से मुलाकात की। जॉर्जटाउन पहुंचने पर थरूर के शिष्टमंडल का जोरदार स्वागत हुआ। तो वहीं पांडा का शिष्टमंडल कुवैत से बहरीन पहुंचा।

delegations

गुयाना पहुंचा है शशि थरूर का शिष्टमंडल।

आपने शुरू किया, हमने जवाब दिया-थरूर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की घोषणा करने में एकजुट है।’ उन्होंने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। थरूर ने कहा कि पहलगाम हमलों के बाद अब एक नया मानदंड बनने जा रहा है कि पाकिस्तान में बैठा कोई भी व्यक्ति यह सोचने की जुर्रत नहीं करेगा कि वह सीमा पार करके भारतीय नागरिकों की हत्या करेगा और उसे कोई दंड नहीं मिलेगा। थरूर ने कहा कि ऐसा करने वालों को ‘इसकी कीमत चुकानी’होगी। थरूर ने न्यूयॉर्क में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख सदस्यों और प्रमुख मीडिया संस्थानों एवं ‘थिंक टैंक’ के लोगों के एक चुनिंदा समूह से कहा कि पाकिस्तान के लिए भारत का संदेश स्पष्ट है: ‘हम कुछ भी शुरू नहीं करना चाहते थे।’उन्होंने कहा, ‘हम आतंकवादियों को केवल एक संदेश भेज रहे थे। आपने शुरू किया, हमने जवाब दिया।’

End of Feed