इमरान की गिरफ्तारी पर पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने दिखाया सख्त रुख, 1 घंटे में पेश करने का आदेश

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 11, 2023, 05:27 PM IST

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को देश के भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को एक घंटे के भीतर पेश करने का आदेश दिया।

Imran Khan Arrest: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख दिखाया है। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को देश के भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को एक घंटे के भीतर पेश करने का आदेश दिया। अदालत ने कहा कि एजेंसी ने अदालत परिसर में प्रवेश करके और अदालत के रजिस्ट्रार की अनुमति के बिना इमरान को गिरफ्तार करके अदालत की अवमानना की है।

Imran Khan

इमरान की गिरफ्तारी पर पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट सख्त

यह निर्देश पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल, न्यायमूर्ति मुहम्मद अली मजहर और न्यायमूर्ति अतहर मिनल्लाह की तीन सदस्यीय पीठ ने जारी किया। पीठ अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

End of Feed