इजराइल में रहने वाले भारतीयों के लिए गाइडलाइंस जारी; नेतन्याहू बोले- हम युद्ध में हैं

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 7, 2023, 03:21 PM IST

Important Advisory for Indian Nationals in Israel: इज़राइल में वर्तमान स्थिति को देखते हुए, वहा रह रहे सभी भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। उन्हें कई दिशानिर्देश और सरल कदम भी सुझाए गए हैं। वहीं हमास की ओर से इजराइल पर हमला किए जाने के बाद नेतन्याहू ने कहा, 'हम युद्ध में हैं।'

Israel War News: हमास आतंकियों ने इजराइल पर हमला कर दिया है। जिसे देखते हुए इजराइल में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों की सलाह दी गई है। वहीं हमास की ओर से इजराइल पर हमला किए जाने के बाद नेतन्याहू ने कहा कि 'हम युद्ध में हैं।'

Israel Hamas War

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि 'हम युद्ध में हैं।'

एडवाइजरी में भारतीयों को दी गई ये जरूरी सलाह

इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट किया, "हम युद्ध में हैं।" वहीं भारतीयों के लिए जारी एडवाइजरी में लिखा गया है कि 'इजराइल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, यहां रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों की सलाह के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध किया जाता है। कृपया सावधानी बरतें, अनावश्यक आवाजाही से बचें और सुरक्षा आश्रयों के करीब रहें। अतिरिक्त जानकारी के लिए, कृपया इज़राइली होम फ्रंट कमांड वेबसाइट (https://www.oref.org.il/en) या उनकी तैयारी विवरणिका देखें।'

End of Feed