'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद किया तो अभी से 20 गुना ज्यादा मार पड़ेगी', ट्रंप को ईरान ने दी सख्त चेतावनी

ट्रंप को जवाब देते हुए, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि वह मध्य पूर्व में 'युद्ध का अंत तय करेगी', जबकि ट्रंप ने कहा था कि यह संघर्ष 'जल्द'खत्म हो जाएगा। ईरान की आईआरजीसी ने अपने बयान में कहा, 'हम ही इस युद्ध का अंत तय करेंगे।'

Israel US War against Iran : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि यदि ईरान इस रास्ते तेल का आवागमन रोकने की कोशिश करता है तो उसे भारी कीमत चुकानी होगी। अमेरिका की तरफ से अभी जो उसे मार पड़ रही है, वह 20 गुना ज्यादा बढ़ जाएगी। इसके अलावा आसानी से निशाना बनाए जा सकने वाले हम उन लक्ष्यों को निशाना बनाना शुरू कर देंगे जिसके बाद ईरान को एक देश के रूप में दोबारा अपने पैरों पर खड़ा होना एक तरह से असंभव हो जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि इसके बाद ईरान में मौत, आग और अराजकता का माहौल होगा।

donald trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

प्रार्थना करता हूं कि इसकी नौबत न आए-ट्रंप

ट्रंप ने कहा, 'लेकिन मुझे उम्मीद है और मैं प्रार्थना करता हूं कि यह सब करने की नौबत नहीं आए। यह अमेरिका की तरफ से चीन और उन देशों को एक उपहार है जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का काफी हद तक इस्तेमाल करते हैं। उम्मीद है कि अमेरिका के इस सद्भाव की प्रशंसा की जाएगी।'

End of Feed