'मोज्तबा खामेनेई की मौत नहीं हुई, बेहद गंभीर रूप से घायल हैं', ईरानी सुप्रीम लीडर पर ट्रंप का दावा

ट्रंप ने आगे कहा कि अगर ईरानी नेता असमर्थ या मृत भी हैं, तो तेहरान एक बड़ा नाटक रच रहा है। उन्होंने कहा, अगर ऐसा है, तो वे बहुत अच्छा नाटक कर रहे हैं ...

Donald Trump on Khamenei: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक साक्षात्कार में दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोज्तबा खामेनेई जीवित हैं, लेकिन जारी सैन्य अभियानों के दौरान वे बेहद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अमेरिकी कमेंटेटर ग्लेन बैक के साथ बातचीत के दौरान ट्रंप ने मोज्तबा खामेनेई की सार्वजनिक अनुपस्थिति से जुड़ी अटकलों पर विराम लगाते हुए यह बात कही।

Mojtaba vs Trump

मोज्तबा खामेनेई पर ट्रंप का बयान

'शरीर का बायां हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त'

ट्रंप ने कहा, मुझे नहीं लगता कि वह मर चुके हैं। वह बहुत गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके शरीर का बायां हिस्सा, हाथ, पैर—सब कुछ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। वह बहुत गंभीर रूप से घायल हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनकी मौत हुई है। ट्रंप ने आगे कहा कि अगर ईरानी नेता असमर्थ या मृत भी हैं, तो तेहरान एक बड़ा नाटक रच रहा है। उन्होंने कहा, अगर ऐसा है, तो वे बहुत अच्छा नाटक कर रहे हैं क्योंकि वे हर समय उनसे अंतिम मंजूरी लेने की बात करते रहते हैं। लेकिन आप जानते हैं, उनके साथ कोई समझौता करना एक अलग बात है, वह सबसे सम्मानित समूह नहीं है।

End of Feed