Proudly Non-Halal नीति के विरोध में भारी विरोध-प्रदर्शन, लंदन में सिख व्यक्ति के रेस्तरां के सामने जमकर हंगामा

रेस्टोरेंट मालिक हरमन सिंह कपूर का कहना है कि फूड पॉलिसी और सोशल मीडिया पोस्ट के चलते उन्हें और उनके परिवार को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

ब्रिटेन की राजधानी लंदन से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां पश्चिमी लंदन के हैमरस्मिथ (Hammersmith) इलाके में स्थित एक भारतीय रेस्टोरेंट 'सिंह्स डाइनिंग' (Singh's Dining) के बाहर सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने जोरदार हंगामा किया। यह पूरा विवाद रेस्टोरेंट के सिख मालिक द्वारा हलाल मीट (Halal Meat) परोसने से साफ इनकार करने और दुकान के बाहर 'Proudly Non-Halal' (गर्व से गैर-हलाल) का बोर्ड लगाने के बाद शुरू हुआ है।

singh restaurant

लंदन में सिख व्यक्ति के रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा-प्रदर्शन

क्या है पूरा विवाद?

रेस्टोरेंट के सिख मालिक हरमन सिंह कपूर (Harman Singh Kapoor) ने अपनी दुकान के बाहर बोर्ड पर लिखा है— "Proudly non-halal" (यानी हम गर्व से हलाल खाना नहीं बेचते हैं)। इसके अलावा, हरमन सिंह कपूर द्वारा सोशल मीडिया पर मुस्लिमों, हलाल मांस और गाजा संघर्ष को लेकर की गई कुछ पोस्ट के बाद यह विवाद और अधिक बढ़ गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग रेस्टोरेंट के बाहर एकत्र हुए, जिनमें से कई लोगों ने फिलिस्तीनी झंडे लहराए और नारेबाजी की।

End of Feed