Strait Of Hormuz: होर्मुज जलडमरूमध्य कैसे खुलेगा? क्या हो सकते हैं 3 संभावित परिदृश्य, जानिए एक्सपर्ट की राय

Strait Of Hormuz : लडमरूमध्य पूरी तरह से नौवहन के लिए बंद नहीं हुआ है, लेकिन इसमें भारी व्यवधान आया है और जहाजों की आवाजाही लगभग नहीं के बराबर हो गई है।

Strait Of Hormuz : डोनाल्ड रॉथवेल, ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी : होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर संकट एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की मांग की है, अन्यथा अमेरिका सैन्य हमले और तेज कर सकता है। हालांकि जलडमरूमध्य पूरी तरह से नौवहन के लिए बंद नहीं हुआ है, लेकिन इसमें भारी व्यवधान आया है और जहाजों की आवाजाही लगभग नहीं के बराबर हो गई है। यह जलमार्ग आर्थिक और रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि फारस की खाड़ी से बाहर निकलने का यही एकमात्र रास्ता है और समस्त समुद्री यातायात इसी मार्ग से गुजरता है।

End of Feed