कतर के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले में कितना नुकसान? सैटेलाइट तस्वीरों ने दिया बता

ईरान ने 23 जून को कतर की राजधानी दोहा के पास स्थित अल उबैद एयरबेस को निशाना बनाया था। ईरान ने अपने तीन परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी बमबारी के जवाब में वहां हमला किया था।

इजराइल-ईरान संघर्ष के समय अमेरिका और ईरान के बीच भी तनातनी हो गई थी। अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला बोला था, इसके जवाब में ईरान ने कतर स्थित अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल से हमला बोला था। तब कहा गया कि अमेरिकी बेस को नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन अब जो सैटेलाइट तस्वीरें आईं हैं, उससे साफ पता चला है कि अमेरिकी बेस को नुकसान पहुंचा था।

qatar us air base

ईरान के हमले में अमेरिकी बेस को पहुंचा था नुकसान (फोटो- AP)

End of Feed