हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, रक्षा मंत्रालय पर मिसाइल दागने का दावा, आभा एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक

Houthis Attack Saudi Arabia: हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में बड़े हमले का दावा किया है। यह दावा ऐसे समय में आया है जब रियाद में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हूती समूह का कहना है कि उसने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय को बैलिस्टिक मिसाइल से सीधे निशाना बनाया है।

Houthis Attack Saudi Arabia: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में बड़े हमले का दावा किया है। हूती समूह का कहना है कि उसने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय को बैलिस्टिक मिसाइल से सीधे निशाना बनाया है। इस दावे के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने बयान जारी कर कहा, "हमारी सशस्त्र सेनाओं ने दुश्मन की सऊदी राजधानी रियाद में रक्षा मंत्रालय को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया और हमला सीधा था।"

AI (2)

हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर बड़े हमले का दावा किया (फोटो साभार- AI)

यह दावा ऐसे समय में आया है जब रियाद में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। सऊदी अरब के निवासियों को दिन में संभावित खतरे को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया था। सऊदी अरब ने कहा था कि उसने रियाद की ओर दागी गई दो मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर दिया है। हालांकि हूती विद्रोहियों का रक्षा मंत्रालय पर सीधे हमले का दावा अभी तक स्वतंत्र रूप से वेरिफाई नहीं हो पाया है।

End of Feed