होर्मुज में फिर गोलीबारी की गूंज, US ने ईरानी जहाजों पर क्यों की अंधाधुंध फायरिंग? मार्को रुबियो भी तेहरान पर भड़के

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच, अमेरिकी सेना ने होर्मुज में ईरानी ध्वज वाले जहाजों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को एक बार फिर अहम समुद्री जलमार्ग में ईरानी ध्वज वाले जहाजों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

Hormuz Tension

होर्मुज में फिर बढ़ा तनाव (फोटो साभार: AI)

US ने क्यों की गोलीबारी?

अमेरिकी सेना ने ईरानी जहाजों पर नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया। अमेरिकी सेना ने बताया कि हमने ईरान के ध्वज वाले दो और तेल टैंकरों पर गोलीबारी करके उन्हें निष्क्रिय कर दिया है, जो हमारी नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

End of Feed