हॉर्मुज पर अमेरिकी नाकेबंदी के बावजूद मुंबई पहुंच रहे हैं तेल और LPG टैंकर, जानिए कैसे?

US Blockade at Strait of Hormuz: जलडमरूमध्य को पार करने वाले किसी भारतीय जहाज का सबसे ताजा उदाहरण 'देश गरिमा' जहाज है। हालांकि इस तनावपूर्ण रास्ते से गुजरते समय इस पर ईरान की तरफ से फायरिंग हुई थी।

Strait of Hormuz: ईरान के झुकने से इनकार करने के बाद अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से बंद करने की कसम खाई थी, लेकिन अब तक के नतीजों ने दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्गों में से एक में नौसैनिक शक्ति की सीमाओं को उजागर कर दिया है। होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्व में, ओमान की खाड़ी में तैनात अमेरिकी नौसेना, जो इस मार्ग से आने-जाने वाले जहाजों पर नजर रखने और उन्हें रोकने के लिए तैनात है, इस नाकेबंदी को पूरी तरह से अभेद्य बनाने में सफल नहीं हो पाई है। खबरों के मुताबिक, दर्जनों टैंकर इस नाकेबंदी को चकमा देकर निकलने में कामयाब रहे हैं। कई जानकारों ने एक ऐसे मार्ग की ओर भी इशारा किया है, जिससे जहाज सीधे ईरान के खर्ग द्वीप से मुंबई तक का सफर कर सकते हैं।

हॉर्मुज पर अमेरिकी नाकेबंदी के बावजूद मुंबई पहुंच रहे हैं तेल और LPG टैंकर,  जानिए कैसे?

हॉर्मुज पर अमेरिकी नाकेबंदी के बावजूद मुंबई पहुंच रहे हैं तेल और LPG टैंकर, जानिए कैसे?

जलडमरूमध्य को पार करने वाले किसी भारतीय जहाज का सबसे ताजा उदाहरण 'देश गरिमा' जहाज है। हालांकि इस तनावपूर्ण रास्ते से गुजरते समय इस पर ईरान की तरफ से फायरिंग हुई थी, फिर भी यह पिछले बुधवार को मुंबई पहुंच गया। इस टैंकर में कतर के 'रास लफान' से 97,000 मीट्रिक टन कच्चा तेल लाया गया था। सिर्फ 'देश गरिमा' ही नहीं, बल्कि 13 अप्रैल को अमेरिका की नाकेबंदी शुरू होने के बाद से, खबरों के मुताबिक 30 से ज्याजा अन्य टैंकर भी 'होर्मुज जलडमरूमध्य' से गुजर चुके हैं। कई ऐसे गैर-भारतीय जहाजों के बारे में भी चर्चाएं चल रही हैं जो ईरान से भारत की ओर रवाना हुए हैं, हालांकि तेहरान या नई दिल्ली, किसी भी तरफ से इस बारे में न तो कोई पुष्टि की गई है और न ही कोई खंडन।

End of Feed