'जेल में यदि मुझे कुछ होता है तो आसिम मुनीर होंगे जिम्मेदार', इमरान ने अपने समर्थकों से सेना प्रमुख को जिम्मेदार ठहराने को कहा

इमरान खान की पार्टी पीटीआई शहबाज शरीफ सरकार और सैन्य प्रतिष्ठान पर खान को रिहा करने के लिए दबाव बनाने के लिए पांच अगस्त से पूरे देश में एक बड़े अभियान की शुरुआत करने की तैयारी कर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा,‘मैं अपनी पूरी जिंदगी जेल में बिताने को तैयार हूं, लेकिन अत्याचार और दमन के आगे झुकने का सवाल ही नहीं उठता।

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी पार्टी के समर्थकों से कहा है कि 'यदि जेल में उन्हें कुछ होता है तो वे इसके लिए सेना प्रमुख आसिम मुनीर को जिम्मेदार ठहराएं।' इमरान का यह संदेश उनके X अकाउंट पर है। अपने पोस्ट में इमरान ने कहा, 'जेल में जिस तरह का बुरा बर्ताव मेरे साथ किया जाता है, हाल के दिनों में वह ज्यादा हो गया है। ऐसी ही बात मेरी पत्नी बुशरा बीवी के साथ है। यहां तक कि उनके सेल में टेलिविजन बंद कर दिया गया है। मानवीय और कैदियों को कानूनी रूप से मिले सभी बुनियादी अधिकार हमसे छीन लिया गया है।'

imran khan

भ्रष्टाचार के मामलों में जेल में बंद हैं इमरान खान। तस्वीर-AP

पाक के पूर्व पीएम ने कहा, 'इसलिए, मैं पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ को निर्देश देता हूं कि जेल में यदि कुछ भी मेरे साथ होता है तो इसके लिए वे आसिम मुनीर को जिम्मेदार ठहराएं।'

End of Feed