नहीं रहे हिंदुजा समूह के अध्यक्ष गोपीचंद पी. हिंदुजा, 85 की उम्र में लंदन के अस्पताल में हुआ निधन

व्यावसायिक हलकों में 'जीपी' के नाम से मशहूर गोपीचंद पी. हिंदुजा पिछले कुछ हफ्तों से अस्वस्थ थे और लंदन के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।

Gopichand Hinduja dies in London: हिंदुजा समूह के अध्यक्ष गोपीचंद पी. हिंदुजा का 85 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हो गया। उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। व्यावसायिक हलकों में 'जीपी' के नाम से मशहूर गोपीचंद पी. हिंदुजा पिछले कुछ हफ्तों से अस्वस्थ थे और लंदन के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।

GP Hinduja

जीपी हिंदुजा का निधन (PTI)

गोपीचंद, जो हिंदुजा परिवार की दूसरी पीढ़ी से थे, उन्होंने मई 2023 में अपने बड़े भाई श्रीचंद के निधन के बाद अध्यक्ष का पद संभाला था। उनके परिवार में पत्नी सुनीता, बेटे संजय और धीरज और बेटी रीता हैं।

End of Feed