बांग्लादेश में इंसानियत तार-तार: अब हिंदू विधवा के साथ गैंगरेप; पेड़ से बांधकर बाल काटे, बनाया वीडियो

बांग्लादेश के झेनेदाह जिले में एक 40 वर्षीय हिंदू विधवा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने और फिर पेड़ से बांधकर यातना और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फैलाने की घटना सामने आई है। यह घटना तब हुई है जब बांग्लादेश में पहले ही हिंदू अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं।

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा का दौर खत्म नहीं हो रहा है। 15 दिनों चार हिंदुओं की हत्या के बाद अब झेनेदाह जिले के कलिगंज उपजिले में एक 40 साल की हिंदू विधवा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां एक हिंदू विधवा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसे पेड़ से बांध कर हैवानों ने उसके बाल काट दिए और इसका वीडियो बनाया गया। इस घटना ने देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ा दी हैं।

Bangladesh Unrest

बांग्लादेश में अब हिंदू विधवा के साथ गैंगरेप (AI Generated Image)

40 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि झेनैदाह जिले के कलिगंज उप-जिले में दो पुरुषों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अपनी शिकायत में उसने बताया कि उसने लगभग ढाई साल पहले शाहीन और उसके भाई से एक घर और जमीन का एक छोटा सा टुकड़ा खरीदा था। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, उसने आरोप लगाया कि शाहीन बिक्री के बाद से ही उसे अश्लील प्रस्तावों के साथ परेशान कर रहा था।

End of Feed