बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ नहीं थम रही हिंसा, कार चालक ने हिंदू युवक को कुचला; मौके पर ही हुई मौत

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। एक कार चालक ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक हिंदू युवक को पेट्रोल की कीमत चुकाए बिना वहां से जाने की कोशिश करने से रोकने पर अपने वाहन से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में एक कार चालक ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक हिंदू युवक को पेट्रोल की कीमत चुकाए बिना वहां से जाने की कोशिश करने से रोकने पर अपने वाहन से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अबतक पुष्टि नहीं हो पाई है कि राजबाड़ी जिले में शुक्रवार को हुई घटना का बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाकर की गई हालिया हिंसा से कोई संबंध है या नहीं।

Bangladesh Violence

बांग्लादेश में नहीं थम रही हिंसा (फाइल फोटो)

पेट्रोल पंप में काम करता था मृतक

'द डेली स्टार' अखबार ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से प्रकाशित खबर में कहा कि मृतक की पहचान रिपन साहा (30) के रूप में हुई है, जो गोलंदा मोड़ स्थित करीम पेट्रोल पंप पर काम करता था। समाचार पोर्टल 'बीडीन्यूज24 डॉट कॉम' पर राजबाड़ी सदर पुलिस प्रमुख खोनदाकर जियाउर रहमान के हवाले से प्रसारित खबर में कहा गया, ''हम हत्या का मामला दर्ज करेंगे। पेट्रोल की कीमत चुकाने से इनकार करने पर कर्मी गाड़ी के सामने खड़ा हो गया और वे उसे कुचलकर भाग गए।''

End of Feed