Henley Passport Index ने दुनिया भर के देशों के पासपोर्ट की नई रैंकिंग जारी की है इसमें 199 देशों को शामिल किया गया है इस रैंकिंग में कई देश एक ही स्थान पर हैं, वहीं पाकिस्तान की बात करें तो वहां के हालात जगजाहिर हैं, इस बीच एक और झटका पाकिस्तान को लगा है, हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रैंकिंग के मुताबिक पाकिस्तान दुनिया का चौथा 'सबसे खराब पासपोर्ट' ( Pakistan Passport) वाला देश बना हुआ है।
पाकिस्तान पर चौथा सबसे खराब पासपोर्ट का ठप्पा लगा है
पाकिस्तान की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है, पिछले साल भी पाकिस्तान नीचे के चौथे पायदान पर था पाकिस्तान के बाद इराक, सीरिया और आखिर में अफगानिस्तान का नंबर आता है।
पाकिस्तान की हालत इस लिस्ट में सोमालिया से भी बदतर
पाकिस्तान की हालत इस लिस्ट में सोमालिया से भी बदतर बताई जा रही है, गौर हो कि सोमालिया का पासपोर्ट रखने वाले 35 देशों में बिना वीजा के जर्नी कर सकते हैं।
भारत की रैंकिंग में थोड़ा सा सुधार
वहीं भारत की रैंकिंग की बात करें तो इसमें थोड़ा सा सुधार हुआ है गौर हो कि लास्ट इयर भारत की रैंकिंग 87 थी जो कि अब सुधरकर 85 पर आ गई है। भारतीय पासपोर्ट के जरिए 59 देशों में वीजा फ्री या वीजा ऑन अरावइल के जरिए यात्रा की जा सकती है।
लिस्ट में सबसे आखिरी पायदान पर मौजूद अफगानिस्तान
दुनिया के सबसे खराब पासपोर्ट की बात करें तो इसमें अफगानिस्तान है, लिस्ट में सबसे आखिरी पायदान पर मौजूद अफगानिस्तान को 27 देश वीजा फ्री यात्रा की अनुमति देते हैं।
