हमास ने इजराइल में कई मासूमों को किया किडनैप, झकझोर कर देने वाला वीडियो आया सामने

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 14, 2023, 05:13 PM IST

इजराइल और अमेरिका ने उन बंधकों को छुड़ाने के लिए हरसंभव कोशिश करने की कसम खाई है, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्हें गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों में रखा गया है।

Israel Hamas Conflict: हमास समूह ने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के एक चैनल पर हथियारबंद लोगों द्वारा कैद में बच्चों की का एक वीडियो दिखाया है। गाजा पट्टी स्थित आतंकी संगठन हमास ने शनिवार 7 अक्तूबर को इजराइल पर घातक आतंकवादी हमला किया और लगभग 150 लोगों को बंधक बना लिया। हमास ने टेलीग्राम चैनल पर वीडियो जारी कर यह दिखाने की कोशिश कि है कि वे बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार कर रहा है। इस वीडियो में एक मासूम ट्रॉली में दिखाई दे रहा है, कुछ और 4-6 साल के बच्चे भी दिख रहे हैं।

Hamas

हमास ने किया बच्चों का अपहरण

बच्चे को शांत करते दिखे आतंकी

इसमें एक आतंकी असॉल्ट राइफल लटकाए हुए एक बच्चे को पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। इसी वीडियो में कुछ आतंकी एक रोते हुए बच्चे को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। एक आतंकी बच्चे की ट्रॉली को झुलाते हुए भी दिखाई दे रहा है। वीडियो के अंत में हमास का एक सदस्य एक बच्चे को एक कप पानी देते हुए बिस्मिल्लाह कहने के लिए कहता है। बच्चा ऐसी ही कहता है, और कप ले लेता है। वीडियो की शुरुआत में वही बच्चा एक मेज पर बैठे और रोते हुए दिखता है। इसमें दिख रहा है कि हमास के एक आतंकी ने उसके खून से सने टखने पर एक पट्टी लपेट दी है।

End of Feed