हमास ने आतंकियों को दिया था ऑफर, इजराइली नागरिकों को बंधक बनाने के लिए 10 हजार डॉलर और अपार्टमेंट की थी पेशकश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 24, 2023, 10:26 AM IST

Israel Hamas War: इजराइली सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि हमास आतंकियों के निशाने पर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं थीं। आतंकवादियों को अधिक से अधिक लोगों को निशाना बनाने और इलाके पर कब्ज़ा करने का निर्देश दिया गया था। आतंकवादियों ने एजेंसियों को बताया कि उन्हें बुजुर्गों और बच्चों सहित नागरिकों को मारने और अपहरण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।

Israel Hamas War: हमास ने अपने आतंकियों को जबरजस्त ऑफिर दिया था। उन्हें इजराइली नागरिकों को बंधक बनाकर गाजा लाने के लिए 10 हजार डॉलर और एक अपार्टमेंट की पेशकश की गई थी। इस बात का खुलासा इजराइली सुरक्षा एजेंसियों की ओर से किया गया है। इसमें कहा गया है कि हमास ने अपने आतंकियों को जबरजस्त ऑफर दिया था।

Hamas

हमास ने दो बंधकों को किया रिहा

इजराइली सुरक्षा एजेंसी शिन बेट और पुलिस ने सोमवार को एक संयुक्त बयान में गिरफ्तार आतंकवादियों द्वारा पूछताछ के दौरान किए गए खुलासे साझा किए। उन्होंने कहा, हमास अपने आतंकवादियों को एक बंधक को गाजा में लाने के लिए 10 हजार डॉलर नकद और एक अपार्टमेंट की पेशकश कर रहा था।

End of Feed