मेक्सिको में फुटबॉल मैदान पर बंदूकधारियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, 11 लोगों की मौत, 12 घायल

लामांका के मेयर सीजर प्रिएटो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बयान जारी कर कहा कि बंदूकधारी फुटबॉल मैच खत्म होने के बाद मैदान में पहुंचे। दस लोग मौके पर ही मारे गए और एक की बाद में अस्पताल में मौत हो गई।

Mexico Firing: अधिकारियों ने बताया कि रविवार को मध्य मेक्सिको के एक फुटबॉल मैदान में बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए और 12 घायल हो गए। सलामांका के मेयर सीजर प्रिएटो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बयान जारी कर कहा कि बंदूकधारी फुटबॉल मैच खत्म होने के बाद मैदान में पहुंचे। दस लोग मौके पर ही मारे गए और एक की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। मेयर ने बताया कि घायलों में एक महिला और एक नाबालिग भी शामिल हैं।

Mexico crime

मेक्सिको में अपराध की नई घटना (File photo)

शहर में चल रही क्राइम वेव का हिस्सा

प्रिएटो ने कहा कि यह हमला शहर में चल रही क्राइमवेव का हिस्सा है और उन्होंने राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम से हिंसा पर नियंत्रण पाने में मदद की अपील की। गुआनाजुआतो राज्य के अभियोजक कार्यालय ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहा है और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के लिए संघीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है।

End of Feed