ईरानी मिसाइलों से दहला अराद, पर नहीं गई एक भी जान; ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए अब कैसे हैं हालात; 115 लोग घायल

Israel Iran Conflict: इजरायल का दक्षिणी शहर अराद पर ईरानी मिसाइलों की ऐसी चोट लगी कि चारों ओर मलबा फैल गया और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस बीच, टाइम्स नाउ की टीम उसी जगह पर पहुंची है, जहां पर ईरान ने मिसाइल से हमला किया था।

Israel Iran Conflict: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध ने नया मोड़ ले लिया। शनिवार को ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहरों अराद और दिमोना पर मिसाइलें दागी हैं, जिन्होंने व्यापक तबाही मचाई। इस हमले में बहुमंजिला इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। दीवारें, खिड़कियां और दरवाजे ढह गए। इस भीषण हमले के बावजूद किसी व्यक्ति की मौत तो नहीं हुई, लेकिन 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। फिलहाल, स्वयंसेवक मलबे की सफाई और घायलों की मदद में जुटे हुए हैं।

Israel City Arad

ईरानी हमलों से दहला अराद

इस बीच, टाइम्स नाउ की टीम ने मिसाइल हमले वाली जगह का दौरा किया और वहां के जमीनी हालातों को करीब से देखा। टाइम्स नाउ के रिपोर्टर मयंक ने अराद में टूटी हुईं इमारतें और मलबा देखा। इस दौरान, उन्होंने स्थानीय निवासियों से भी बात की। कानन (Kanan) नामक एक व्यक्ति ने बताया कि यह ईरान से आई एक बहुत बड़ी मिसाइल थी। कानन के माता-पिता मूल रूप से मुंबई से हैं और उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें थोड़ी बहुत मराठी भी आती है।

End of Feed