अफगान नागरिक फिर कर सकेंगे भारत की यात्रा, सरकार ने VISA सेवा की शुरू

VISA Service: भारत ने व्यापार, शिक्षा और उपचार के लिए देश की यात्रा करने के इच्छुक अफगानिस्तान के नागरिकों को वीजा जारी करने की प्रक्रिया फिर से शुरू की है और वे अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारत सरकार के आधिकारिक वीजा पोर्टल पर जारी नोटिस के अनुसार, इसे व्यवसाय, छात्र, चिकित्सा, प्रवेश और संयुक्त राष्ट्र राजनयिक श्रेणियों में दिया जाएगा।

VISA Service: भारत ने व्यापार, शिक्षा और उपचार के लिए देश की यात्रा करने के इच्छुक अफगानिस्तान के नागरिकों को वीजा जारी करने की प्रक्रिया फिर से शुरू की है और वे अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगस्त 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता में तालिबान के काबिज होने के बाद, भारत ने काबुल में अपने दूतावास से अधिकारियों को वापस बुला लिया और वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया था।

VISA Service

सरकार ने VISA सेवा की शुरू (प्रतीकात्मक तस्वीर)

किन-किन डॉक्यूमेंट की है जरूरत

भारत सरकार के आधिकारिक वीजा पोर्टल पर जारी नोटिस के अनुसार, इसे व्यवसाय, छात्र, चिकित्सा, प्रवेश और संयुक्त राष्ट्र राजनयिक श्रेणियों में दिया जाएगा। नोटिस के अनुसार, प्रत्येक आवेदक को अफगान राष्ट्रीय पहचान पत्र (तज़किरा) ऑनलाइन अपलोड करना होगा जिसमें नाम, जन्म तिथि, राष्ट्रीयता, समाप्ति तिथि आदि जैसे व्यक्तिगत विवरण शामिल होने चाहिए।

End of Feed