Google Doodle 9 June 2023, Willi Ninja Google Doodle: अमेरिकी इंटरनेट सर्च इंजन गूगल के होम पेज पर शुक्रवार (नौ जून, 2023) को खास डूडल नजर आया। यह क्रिएटिव और एनिमेटेड सरीखा गूगल डूडल विली निंजा पर आधारित था, जिसमें उनके 62वें जन्मदिन की याद में बनाया गया। हल्के बैगनी रंग के बैकग्राउंड में काले रंग से अंग्रेजी में गूगल लिखा था, जबकि दो जगह निंजा की कार्टूननुमा तस्वीर दिखाई गई। एक में वह क्लोज लुक में डांस स्टेप्स दिखाते नजर आए, जबकि दूसरे में उनकी पूरी बॉडी थिरकते हुए दिखी। बीच में प्ले बटन भी था, जो कि ब्लिंक (तेजी से झिलमिला सा रहा था) कर रहा था।
अमेरिकी टेक कंपनी गूगल ने नौ जून, 2023 को अपने होम पेज पर यह डूडल बनाया है।
...तो इस वजह से खास रहा डूडल
यह डूडल इसलिए भी बेहद खास रहा, क्योंकि इस पर क्लिक करने के बाद 47 सेकेंड्स का एक शॉर्ट वीडियो खुलकर आया, जिसमें "वॉगुइंग के गॉडफादर" विली और उनके डांस के बारे में बखूबी से बखान किया गया था। यही नहीं, इस क्लिप में कई लोग उनके क्रिस्प मूवमेंट्स और ड्रामैटिक पोज देते हुए भी नजर आए। वीडियो पूरा होने के बाद गूगल ने यूजर्स को उस पर पेज पर रीडायरेक्ट किया, जहां पर विली से जुड़े फोटो, वीडियो, न्यूज और बाकी चीजें इंटरनेट पर उपलब्ध थीं।कौन थे विली निंजा? जानिए एक नजर मेंविली निंजा मूल रूप से अमेरिका के डांसर थे, जिन्हें "वॉगुइंग के गॉडफादर" के तौर पर भी जाना जाता है। 12 अप्रैल, 1961 को न्यू यॉर्क में जन्मे विली की 45 साल की उम्र में साल 2006 में मृत्यु हो गई थी। भले ही वह कम उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चले गए, मगर उनके डांस और कोरियोग्राफी की वजह से वह समूचे विश्व में आगे भी जाने जाएंगे।
