महिला ने घूमे 60 से भी ज्यादा देश, लौटकर बोली- 'अब इस देश दोबारा कभी नहीं जाऊंगी...'

इंग्लैंड के वेस्ट ससेक्स काउंटी की रहने वाली गेराल्डिन जोआकिम ने 60 से अधिक देशों की यात्रा की है। उन्होंने एक ऐसे देश का नाम भी बताया है, जहां वो दोबारा कभी नहीं जाना चाहेंगी।

इंग्लैंड के वेस्ट ससेक्स काउंटी की रहने वाली गेराल्डिन जोआकिम इस समय काफी चर्चा में हैं। महिला ने दावा किया है कि उसने 60 से अधिक देशों की यात्रा की हैं। महिला ने एक ऐसी जगह का नाम भी बताया है, जहां वो दोबारा कभी नहीं जाना चाहेंगी। उन्होंने इसके कारण भी बताए हैं। जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम गेराल्डिन जोआकिम है। उन्होंने न्यूयॉर्क पोस्ट अखबार को बताया है कि वो साल में लगभग चार बार विदेश में छुट्टियां मनाती हैं। वो माइक्रोनेशिया, ब्राजील, जापान , रूस, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, मोजाम्बिक सहित कई अन्य जगहों की यात्रा कर चुकी हैं।

Geraldine Joaquim

अब इस देश दोबारा कभी नहीं जाऊंगी-गेराल्डिन जोआकिम

महिला ने सुनाई आपबीति

जोआकिम ने इस दौरान कहा कि वेनेजुएला की राजधानी काराकास वो दोबारा कभी नहीं जाएगी। जोआकिम ने कहा कि यह शायद मेरी सबसे खराब यात्रा अनुभवों में से एक था। मैं उरुग्वे के मोंटेवीडियो से काम के सिलसिले में उड़ान भर रही थी और मेरी फ्लाइट देर रात पहुंची। मैंने एक कार बुक की थी जो मुझे हवाई अड्डे से शहर के एक होटल में ले गई और रात भर रुकने के बाद मैं तट से दूर एक छोटे से द्वीप इस्ला मार्गारीटा के लिए रवाना हो गई।

End of Feed